गढ़वा, दिसम्बर 16 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित होनी वाली 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार से गोविंद हाई स्कूल के मैदान में शुरू होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसी दिनेश यादव और एसपी अमन कुमार करेंगे। संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रदेश के सबसे बड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में जाना जाता है। प्रतियोगिता में 53 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।। उद्घाटन मैच बीएसकेडी पब्लिक स्कूल और ज्ञान भारती बेलचंपा के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता एक माह तक चलेगी। उसका समापन 14 जनवरी को होगा। उसमें जिले के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के बच्चे भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंतर स्कूल क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.