नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के पोर्टफोलियो में कई 7-सीटर कार शामिल हैं। सभी की बिक्री के आंकड़े भी बेहतर हैं। हालांकि, कंपनी के लिए जो मॉडल सबसे ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है उसका नाम इनोवा है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान ये कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर रही। देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर की लिस्ट में ये तीसरे नंबर पर रही। वहीं, अपनी ही कंपनी के दो अन्य मॉडल फॉर्च्यूनर और वेलफायर से ज्यादा बिकी। इनोवा को दो वैरिएंट इनोवा और क्रिस्टा में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपए है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में इनकी बिक्री की बात करें तो 7-सीटर सेगमेंट में इनोवा कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान कुल 112,188 यूनिट बिकीं और इसे 4.6% ...