श्रावस्ती, अप्रैल 17 -- श्रावस्ती। जिले के राजकीय नलकूपों को चलाने के लिए न तो आपरेटर और न ही मरम्मत के लिए मिस्त्री ही हैं। ऐसे में खेतों की सिंचाई कैसे हो। यहां तक कि जिला गठन के 29 साल बाद भी श्रावस्ती में राजकीय नलकूप खंड का कार्यालय तक नहीं है। नलकूप खंड बहराइच और नलकूप खंड नानपारा को नलकूपों के संचालन की जिम्मेदारी है। 238 राजकीय नलकूपों को चलाने के लिए मात्र 22 आपरेटर तैनात हैं। श्रावस्ती में उद्योग धंधे लगभग नहीं के बराबर हैं ऐसे में खेती ही एक मात्र लोगों का सहारा है। खेती के लिए सिंचाई के साधनों की बहुत जरूरत है। यह भी पढ़ें- 330 पानी टंकियों में 201 अधूरी, लोगों को कैसे मिले शुद्ध पेयजल इसके लिए नहर में कभी कभार ही पानी आता है और निजी पंपिंग सेट से सिंचाई महंगी पड़ती है। ऐसे में राजकीय नलकूप ही सिंचाई के लिए उपलब्ध सस्ता संसाधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.