संतकबीरनगर, जून 1 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना नाथनगर विकास खंड के कठैचा गांव में अधिकारियों और कार्यदायी संस्था की लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। करीब 237.86 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पानी टंकी का कार्य पिछले दस माह से पूरी तरह ठप पड़ा है। हालत यह हैं कि टंकी का स्ट्रक्चर खड़ा कर कार्यदायी संस्था मौके से गायब हो गई है। जबकि ग्रामीण आज भी शुद्ध पेयजल के लिए भटकने को मजबूर हैं।

परियोजना का विवरण जानकारी के अनुसार सितंबर 2022 में शुरू हुई इस परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर 18 माह में पूरा किया जाना था। योजना के तहत कठैचा और तिलठा गांव के करीब 770 घरों तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्...