फतेहपुर, जनवरी 11 -- फतेहपुर। विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद जारी हुई ड्राफ्ट सूची के बाद रविवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों में बीएलओ द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया गया। कुल 2364 मतदेय स्थलों पर नए वोटर्स बनने के लिए 3315 लोगों ने फार्म-6 भरकर दिया। शहर क्षेत्र के मतदेय स्थलों का डीएम रविन्द्र सिंह एवं खागा विधान सभा क्षेत्र के कई मतदेय स्थलों का प्रयागराज के मंडलायुक्त के प्रतिनिधि के रूप में मत्स्य नाथ त्रिवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त ने निरीक्षण कर बूथ लेबल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को दिशा निर्देश दिए। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को विशेष अभियान आलेख्य सूची को लेकर चलाया गया। कुल 2364 मतदेय स्थलों में बीएलओ द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावली को सुनाया गया। वहीं नए मतदाता बनने के लिए 3315 युवाओं ने फार्म-6 भर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.