बेगुसराय, मार्च 23 -- बीहट,निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को आवास योजना के 236 लाभार्थियों को वर्क ऑर्डर के जरिए कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। लाभुकों के बीच वर्क ऑर्डर पत्रक का वितरण उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने किया। उपमुख्य पार्षद ने कहा कि आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। जो लाभार्थी अब तक इस योजना से वंचित रह गए थे, उन्हें चिह्नित कर वर्क ऑर्डर प्रदान किया गया है ताकि वे भी शीघ्र अपने आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकें। बताया कि बीहट नप से अब तक कुल 1938 लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है। नगर परिषद का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रहे। मौके पर नगर प्रबंधक चांदनी कुमारी, एमआईएस कंचन कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.