बोकारो, मई 19 -- बोकारो। जिले के सरकारी स्कूलों में अपार आईडी का काम शुरू नहीं करने को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कुल 233 सरकारी स्कूलों समेत निजी स्कूल व कॉलेज के प्रधानाध्यापक को शो कॉज किया है। साथ ही पत्र मिलने के दो दिन के अंदर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की ओर से सभी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जिले के सभी विद्यालयों को यू डायस प्लस सत्र-2026-27 अंतर्गत स्टुडेंट मॉडुल के माध्यम से अध्ययनरत सभी छात्र -छात्राओं का अपार आईडी बनाने का दिशा निदेश दिया गया था। परन्तु उक्त कार्य को जिले के कुल 233 सरकारी विद्यालय की ओर से प्रारंभ भी नहीं किया गया है, और ना ही किसी भी तरह की समस्याओं के बारे में कार्यालय को सूचित किया गया है। जो स्कूल के प्रधानाध्यापक की ओर से उक्त कार्य के प्रति उदासीनता का परिचायक है। जब...