सिद्धार्थ, मार्च 1 -- सिद्धार्थनगर। जिले में चल रही बोर्ड परीक्षा में शनिवार को 231 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 3020 ने परीक्षा दी। पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा में 1093 परीक्षार्थियों में से 1042 ने परीक्षा दी जबकि 51 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटर कृषि अभियंत्रण एवं कृषि पशुपालन में 145 परीक्षार्थियों में से 134 ने परीक्षा दी जबकि 11 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में इंटर की कला की परीक्षा में 2147 परीक्षार्थियों में से 1978 ने परीक्षा दी जबकि 169 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार को परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...