नई दिल्ली, जून 9 -- MG मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में एंट्री लेवल और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट EV है। ये न्यू टाटा टियागो EV के बाद देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी है। अपने शानदार डिजाइन और फीचर्स के चलते कॉमेट EV की डिमांड ठीक-ठाक रहती है। ऐसे में इस महीने यानी जून में इस कार पर 60,000 रुपए तक का बेनिनिफ मिल रहा है। इनमें 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। दक्षिण भारत में इस पर कैश डिस्काउंट बढ़ाकर 30,000 रुपए कर दिया गया है, जिससे इस पर कुल बेनिफिट 80,000 रुपए तक हो जाते हैं। बता दें कि MG कॉमेट यह कॉम्पैक्ट दो-दरवाजो वाली इलेक्ट्रिक कार है, जो 17.3kWh की बैटरी पैक से चलती है। इसकी दावा की गई रेंज 230km है। इसकी एक्स-शोरूम...