नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- घरेलू बाजार में तेज गिरावट के बाद भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में बुधवार को अच्छी तेजी आई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयर बुधवार को BSE में उछाल के साथ 2113.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक्सचेंज के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल 2134 रुपये के बिल्कुल करीब हैं। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि NSE के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है। घरेलू ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर 2300 रुपये के पार जा सकते हैं। 2381 रुपये का टारगेट प्राइसघरेलू ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर पॉजिटिव आउटलुक बनाए रखा है। आनंद राठी ने NSE के शेयरों के लिए 2381 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इससे संकेत मिलता है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर अपने पिछले बंद स्तर से 15...