लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- जुआरी फार्महब की ओर से जय किसान जंक्शन सिकंद्राबाद में किसानों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराना और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण करना था। शिविर के दौरान 230 से अधिक किसानों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के उपरांत आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। बड़ी संख्या में किसानों ने शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस अवसर पर पीलीभीत से आए दो विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.