लखीमपुरखीरी, मई 3 -- श्री गोकर्ण फाउंडेशन द्वारा संचालित गोला टूरिज्म संगठन के तत्वावधान में नगर के नीलकंठ मैदान पर चित्रकला प्रतियोगिता कलरव पंचम संस्करण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से 230 से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कक्षा एक से लेकर परास्नातक स्तर तक तीन वर्गों में विभाजित किया गया। ऐतिहासिक चौती मेला, सावन मेला और श्री गोकर्णनाथ कॉरिडोर जैसे विषय निर्धारित किए गए जिन पर प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता के साथ स्थानीय संस्कृति और परंपरा को चित्रों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.