शामली, अप्रैल 21 -- थानाभवन। नगर की नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में बनाए गए दो सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला। खरीद प्रक्रिया सुचारु न होने के कारण सोमवार को बड़ी संख्या में किसान अपनी गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उनकी फसल की तौल नहीं हो सकी। इससे किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। मंडी परिसर में सरकार द्वारा दो गेहूं खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें एक केंद्र भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधीन है, जबकि दूसरा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। बावजूद इसके दोनों केंद्रों पर खरीद व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। यह भी पढ़ें- मंडी समिति गेहूं खरीद धीमी, किसान परेशान किसानों का कहना है कि वे रविवार रात से ही मंडी में डटे हुए हैं, लेकिन सो...