गोरखपुर, जून 6 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम में 15वां वित्त से 35 करोड़ 56 लाख 42 हजार रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें से 23.69 करोड़ रुपये से 87 कार्यो के लिए निविदा प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। मुख्य अभियंता अमित शर्मा के मुताबिक 07 करोड़ 60 लाख 43 हजार रुपये से 79 पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के काम होंगे। इसके अलावा 11 करोड़ रुपये से विभिन्न वार्डों में 39 सीसी सड़क, जलनिकासी एवं साइड पटरी के कार्य कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 66 सुभाष चंद बोस नगर में नगर निगम की खाली जमीन पर 05 करोड़ 7 लाख 88 हजार रुपये से स्टॉफ आवास निर्माण के लिए भी टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन कर्ता ठेकेदार फर्मे 15 जून से निविदा डाउनलोड कर सकेंगी। 27 जून आवेदन करने की अंतिम तिथि होगी। 29 जून को ई निविदा की...