नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- भारतीय ग्राहकों के बीच टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross) का एक अलग ही क्रेज रहता है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई मॉडल-वाइज हाइब्रिड कार बिक्री की बात करें तो एक बार फिर इनोवा हाईक्रॉस ने इसमें टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। बीते महीने इनोवा हाईक्रॉस की कुल 3,362 यूनिट्स बिकी हैं। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 27 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 4,612 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही हाइराइडर बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी टोयोटा की ही पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर रही। हाइराइडर ने इस दौरान 24 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ क...