हमीरपुर, मार्च 17 -- हमीरपुर। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए आगामी 23 व 24 मार्च को जिला स्तरीय ट्रायल्स होंगे। 12 साल से कम आयु के बालक-बालिकाओं की जिम्नास्टिक एवं तैराकी, जबकि 15 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं के कुश्ती, हॉकी, वालीबॉल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केबॉल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल के ट्रायल्स होंगे। उक्त ट्रायल में सफल होने वाले बालक-बालिकाओं को मंडलीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...