बुलंदशहर, फरवरी 19 -- पासपोर्ट बनवाने वाले जिलेवासियों के आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा पासपोर्ट सेवाओं को आमजन के घर तक पहुंचाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत आगामी 23 से 25 फरवरी 2026 तक बुलंदशहर के मुख्य डाकघर पर पासपोर्ट मोबाइल वैन तैनात रहेगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर यह विशेष कैम्प आयोजित किया जा रहा है। अक्सर आवेदकों को पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर काटने और अपॉइंटमेंट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस मोबाइल वैन के जरिए आवेदन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, जिससे बुलंदशहर के लोगों को गाजियाबाद जाने की मशक्कत नहीं करनी होगी। इस विशेष सुविधा का लाभ केवल वही आवेदक उठा सकेंगे। जिनके पास पहले से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.