23 से शुरू होगी टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता
कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से चल रही तृतीय सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर वी-गार्ड ट्रॉफी 23 फरवरी से शुरू हो रही है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले जाएंगे। यह जानकारी आयोजन सचिव पीएस नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत सीनियर डिवीजन की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें कानपुर क्रिकेटर्स, विनर्स क्लब, कानपुर साउथ क्लब, ओलंपिक रजि., रोवर्स क्लब, खाण्डेकर क्लब, केडीएमए व ग्रेजुएट क्लब प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले सुबह साढ़े नौ बजे से खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.