औरैया, जून 20 -- करीब 23 वर्ष पहले खरीदे गए प्लॉट पर कथित कब्जे की शिकायत लेकर एक परिवार शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार के समक्ष पहुंचा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनकी गैरमौजूदगी में प्रॉपर्टी डीलरों ने प्लॉट पर कब्जा कर लिया और अब स्वामित्व से ही इनकार कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बिधूना तहसील क्षेत्र के चिचौआमऊ निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र जवाहर लाल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2003 में उन्होंने और उनके भाइयों ने मौजा उमरी में एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट पर कब्जा लेकर उसकी नींव भी भरवा दी गई थी, लेकिन...