23 साल तक संगठन की कमान संभालने वाले सरोज को विदाई
लखनऊ, अगस्त 1 -- पीजीआई के रेडियोलॉजी विभाग में मेडिटेक एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री सरोज वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 23 वर्षों तक महामंत्री रहते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की गई। एसोसिएशन की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने उनके समर्पण, नेतृत्व और कर्मठता को संगठन के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महामंत्री राकेश कुमार निगम, संयुक्त मंत्री कौशल कुमार, कोषाध्यक्ष धीरज सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.