नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। लेकिन कई सारे लोग पहले ही अटेंप्ट में यूपीएससी क्रैक कर अपने सपने साकार कर लेते है। कुछ ऐसी ही कहानी है प्रयागराज की रहने वाली आईएएस सौम्या पांडे की, जो वो 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वो उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण एवं आरएफसी पद पर सेवाएं दे रही हैं। इनकी यूपीएससी की जर्नी बेहद खास रही है। महज 8 से 10 महीनों की तैयारी में यूपीएससी ना सिर्फ क्रैक किया बल्कि देशभर में चौथा स्थान हासिल किया क्रैक किया। निजी जिंदगी की बात करें, तो ये शादीशुदा हैं और इनके पति भी एक आईएएस अधिकारी है। चलिए आज हम आपको इनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।कौन हैं सौम्या पांडे सौम्या पांडे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। इनका जन्म 12 जनव...