साहिबगंज, मई 22 -- उधवा। प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव की अध्यक्षता में एसआईआर से जुड़ी बैठक हुई। बैठक के दौरान प्रखंड के राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व बीएलए 2 मौजूद थे। प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव ने कहा कि एसआईआर के पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ एवं बीएलए -2 आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्देश पर 23 व 24 मई को अनमैप्ड वोटर (जिनका मैपिंग नहीं हुआ है) की सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची के प्रकाशन के बाद ऐसे मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आकर अपना मैपिंग संबंधी कार्य करा सकेंगे। यह भी पढ़ें- 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी अनमैपड मतदाताओं की सूची जिन मतदाताओं का मैपिंग नहीं हो पाया है, वैसे मतदाता अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर जाकर अ...