देवघर, जनवरी 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। 23 वें देवघर पुस्तक मेला में बुजुर्ग संसद के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसका ढांचा तैयार करने के लिए इसके कोर कमेटी की बैठक बुधवार को स्थानीय नेशनल पब्लिक स्कूल में देवघर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुंदर चरण मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसका आयोजन 27 जनवरी 2026 को बीएड कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले पुस्तक मेला के मंच पर होगा। बता दें कि 23 वां देवघर पुस्तक मेला आगामी 23 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक होगा। इस बार सांस्कृतिक आयोजन को वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही बुजूर्ग संसद के संदर्भ में इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए विशेष चर्चा आगामी बैठक में होगी। इस पुस्तक मेला में महिला और बाल संसद भी आयोजित होंगी। तीनों संसद प्रो, रामनंद...