गोपालगंज, फरवरी 12 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने महम्मदपुर बाजार वार्ड 1 में छापेमारी कर 23 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर बाजार का उमाकांत प्रसाद है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने उक्त जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...