मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- स्मार्ट ट्रांसपोर्ट और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में स्मार्ट सिटी योजना के तहत यूपी में एक बड़ी पहल की गई है। शहरवासियों को बजट फ्रेंडली सौगात देते हुए हाईटेक ई-स्कूटरों का बेड़ा सड़कों पर उतार दिया गया है। 699 रुपए महीने के किराए पर कोई भी ई-स्कूटर ले सकता है। देखा जाए तो इन स्कूटरों का एक दिन का किराया 23 रुपए से भी कम पड़ रहा है। इस पहल में मुरादाबाद प्रदेश के लिए एक 'मॉडल' बनकर उभरा है। फिलहाल 15 हाई-टेक ई-स्कूटरों का पहला बेड़ा तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुई इस योजना का सीधा मकसद कार्बन उत्सर्जन को घटाना और लोगों को किफायती दरों पर 'ग्रीन राइड' का विकल्प देना है। खास बात यह है कि महानगर प्रदेश में स्कूटर शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला शहर बन गया है। शहरवासी मात्र 699 रुपये म...