नई दिल्ली, मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई खौफनाक गोलीबारी का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर पोस्ट करते हुए भाजपा पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने इस हिंसा को "लूटे हुए माल के बंटवारे की लड़ाई" करार दिया है।अखिलेश यादव का 'एक्स' पर तीखा हमला अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "23 में 12... ये किसी इम्तिहान का रिज़ल्ट नहीं है, बल्कि अलीगढ़ में भाजपा नेताओं के बीच हुए घमासान में गोलियों के स्नेह आदान-प्रदान का दुर्दांत आंकड़ा है।" उन्होंने तंज कसते हुए आगे लिखा कि यह वारदात तब हुई जब भाजपा के 'डबल डिब्बों' के बीच महज 23 सेकंड में 12 राउंड गोलियां चलीं। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि यह व...