रिषिकेष, मार्च 18 -- चारधाम यात्रा-2026 के लिए यात्री वाहन 23 मार्च से उपसंभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश ग्रीन कार्ड बनवा सकेंगे। विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। एआरटी प्रशासन ऋषिकेश रावत सिंह ने बताया कि 23 मार्च को प्रात: 11 बजे कार्यालय में पूजा-अर्चना, यज्ञ-हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ग्रीन कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने चारधाम यात्रा-2026 के सुगम, सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत समस्त व्यावसायिक सवारी वाहनों के संचालकों और चालकों से अपील की है कि वे 23 मार्च से अपने वाहनों का ससमय परीक्षण कराकर, आवश्यक वैध दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर ग्रीनकार्ड प्राप्त करें। बिना ग्रीनकार्ड के किसी भी सवारी वाहन को यात्रा मार्ग पर संचालित होने की अनुनति नहीं दी जाएगी...