बाराबंकी, मार्च 10 -- बाराबंकी। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. राधेश्याम स्वामी द्वारा दो सर्च टीमों को घर घर भ्रमण कर संदिग्ध रोगियों को चिन्हित करने के लिए हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया। कुष्ठ रोगी खोजी अभियान 23 मार्च तक चलेगा। जिले के सभी विकासखण्ड के सभी ग्रामों व शहरी क्षेत्रों में दो सदस्यीय सर्च टीम द्वारा प्रत्येक व्यक्ति का उनके निवास स्थल पर परीक्षण किया जायेगा। सेक्टर, ब्लाक, जिला और प्रदेश स्तर से कार्यक्रम की मानीटरिंग भी की जायेगी। सर्च टीम संदिग्ध हैनसन डिजीज के रोगी चिन्हित कर सरकारी अस्पताल भेजेगी। हेल्थ एजुकेटर केके मिश्र ने कहा कि निर्धारित समय में कार्य पूरा करने को लेकर टीमें सक्रिय हो गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...