सीतापुर, मार्च 19 -- सीतापुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद की 29 मार्च को लखीमपुर के लिबॉनी गार्डन में होने वाली महारैली को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 11 बजे एक निजी गेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर व प्रदेश सचिव इमरान खान बैठक को संबोधित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...