मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। ईद पर्व को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में 20 मार्च से अवकाश जारी है। 20 मार्च को आखिरी जुमे की नमाज के मद्देनज़र विश्वविद्यालय एवं कॉलेज बंद रहे, वहीं 21 मार्च को ईद के अवसर पर अवकाश घोषित है। इसके बाद 22 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में विश्वविद्यालय एवं कॉलेज अब 23 मार्च (सोमवार) से पुनः खुलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...