गिरडीह, मार्च 21 -- गिरिडीह। 23 मार्च को गिरिडीह जिले के सभी उर्दू प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में ईद की छुट्टी रहेगी। इस आशय का पत्र गिरिडीह के जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया है। इस संबंध में बताया गया कि इस्लाह मुआसरा कमेटी के पदाधिकारी ने इस संबंध में उपायुक्त से वार्ता की थी। ज्ञात हो कि पूर्व में प्रत्येक जिला से सामान्य विद्यालय और उर्दू विद्यालयों के लिए अलग-अलग अवकाश तालिका जारी होती थी जिसे पिछले साल से राज्य स्तर पर एक ही अवकाश तालिका जारी की जाने लगी। जिससे मुस्लिम त्योहार की छुट्टियां कम हो गई थी। इस संबंध में इस्लाह मुआसरा कमेटी के पदाधिकारी ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से अपनी पीड़ा बताई। मंत्री ने कमेटी के लोगों की वार्ता उपायुक्त से कराई। कमेटी के लोगों ने बताया कि उर्दू विद्यालयों में ...