बक्सर, मई 20 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आगामी 23 मई को सीएम सम्राट चौधरी के बक्सर आने की प्रबल संभावना है। इसे लेकर अभी से पूरा प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड में है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यहां दो जगहों पर सीएम के जाने का कार्यक्रम है। सबसे पहले सुमेश्वर स्थान स्थित भगवान वामन मंदिर में जाएंगे। जहां पहले वे भगवान वामन की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना व हवन करेंगे। इसके साथ ही भगवान वामन को सेंट्रल जेल परिसर से बाहर निकालने की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद सीएम का काफिला रामरेखा घाट की तरफ निकलेगा। यहां पहुंचने के बाद सीएम लाइट एंड साउंड का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद वे पुन: लौट जाएंगे। बताया कि उनके आगमन को लेकर किला मैदान में हेलीपैड का निर्माण होगा। जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। इधर, सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां त...