रांची, मई 12 -- रांची। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने रांची-नई दिल्ली जनजाति दिवस स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है। रांची-नई दिल्ली जनजाति दिवस स्पेशल 23 मई को रांची से एक ट्रिप रवाना होगी। रांची से यह ट्रेन सुबह 3.30 बजे रवाना होगी और लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, गोविंदपुरी, कानपुर होते हुए दिल्ली सुबह 3.30 बजे पहुंचेगी। दिल्ली-रांची जनजाति दिवस स्पेशल ट्रेन 25 मई को दिल्ली से एक ट्रिप रात 1.25 बजे रवाना होगी और गोविंदपुरी, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, टोरी व लोहरदगा होते हुए रात 11.15 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन में 20 कोच होगा। यह भी पढ़ें- रेलवे ने पर्यटकों के लिए लगाई ट्रेनों की झड़ी टाटानगर-आनंदविहार टर्मिनल के बीच चलेगी जनजाति स्पेशल ट्रेनयात्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.