हापुड़, अप्रैल 7 -- जनपद हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए जिले के सात अस्पतालों में वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। बालिकाओं को नि:शुल्क वैक्सीन लगवाने की सुविधा दी है, लेकिन अभी जागरूकता के आभाव में वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पतालों में कम बालिकाएं पहुंच रही हैं। अब तक पूरे जिले में 23 बालिकाओं को वैक्सीन लग चुकी हैं। प्राईवेट में यह वैक्सीन बहुत महंगी है। प्राईवेट में एक वैक्सीन का टीका 4500 रुपये का लगता है। हालांकि सभी अस्पतालों में मंगलवार को ओपीडी में पहुंचे महिला मरीजों को सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन शुरू होने की जानकारी दी गई। जल्द वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए स्कूलों में भी संपर्क किया जायेगा। -सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए 16 हजार बालिकाओं को लगेंगी मुफ्त वैक्सीनहापुड़। जिले में सर्वाइकल कैंसर से...