रांची, फरवरी 16 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के सफल और पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 फरवरी को मतदान संपन्न होगा। 21 फरवरी को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए सामग्री कोषांग में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। रांची नगर निगम क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार दोराईबुरु ने सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की उपलब्धता, पैकेजिंग, लेबलिंग, सीलिंग तथा सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का जायजा लिया। प्रेक्षक ने मतदान दलों को उपलब्ध कराए जाने वाले किट की तैयारी, स्टेशनरी सामग्री की समुचित प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.