पीलीभीत, नवम्बर 16 -- पूरनपुर, संवाददाता। धान खरीद में जारी सुस्ती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी के चलते एक किसान ने बीस दिन बीतने के बाद आहत होकर अपने धान में आग लगाने का प्रयास किया। कारण है कि उसकी बेटी की इसी माह 23 नवंबर को शादी है और वह सेंटर पर अपना धान लिए खडा है। इतना सब होने के बाद भी उसका धान नहीं तौल सका है। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव धुरिया पलिया के रहने वाले किसान सुखविंदर सिंह की बेटी का विवाह 23 नंवबर को है। धान बिक्री करने के बाद विवाह की तैयारियों को पूरा करना है। इस कारण किसान ने अपनी धान की फसल को काटने के बाद क्रय केंद्र पर लेकर गया था। पूरी प्रक्रिया होने के बाद भी उसका धान नहीं तौला गया। जिसके चलते किसान ने आहत होकर धान में ही आग लगाने का शुक्रवार को प्रयास किया था। किसान का कहना था कि उसकी बेटी की शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.