भागलपुर, दिसम्बर 10 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानस सत्संग सद्भावना समिति की बैठक अध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को निजी आवास पर आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय मानस सत्संग और सुंदरकांड महापरायण कार्यक्रम अब मारवाड़ी पाठशाला मैदान परिसर में होगा। यह आयोजन 23 से 31 दिसंबर तक चलेगा। समिति के सह सचिव प्रमोद मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिदिन भजन, प्रवचन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। प्रमुख वक्ता के रूप में चित्रकूट धाम के जगतगुरु पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य जी, उत्तर प्रदेश से नीलम शास्त्री, मध्य प्रदेश से रामेश्वर उपाध्याय और रामपुरडीह से रघुनंदन ठाकुर प्रवचन देंगे। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन यानि 31 दिसंबर की रात्रि 12 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। बैठक में अमरेंद्...