लातेहार, दिसम्बर 22 -- चंदवा, प्रतिनिधि। कुम्हार प्रजापति संघ के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रजापति ने जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों से 23 दिसंबर को समाज के महान चिंतक व प्रेरणास्रोत डॉ. रत्नप्पा कुंभार की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डॉ. कुंभार का समाज के उत्थान में अहम योगदान रहा है और उनकी पुण्यतिथि पर उनके विचारों को स्मरण करना आवश्यक है। इस संबंध में चंदवा प्रखंड अध्यक्ष गुलाब प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदवा प्रखंड में 23 दिसंबर को इंदिरा गांधी चौक स्थित पथ निर्माण विश्रामागार में पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रत्नप्पा कुंभार के जीवन,संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। गुलाब प्रजापति ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भ...