लखनऊ, फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के तहत आईटीआई अलीगंज रोजगार मेला हुआ। जिला समन्वयक राज कुमार यादव ने बताया कि 1000 से अधिक रिक्त पदों के लिए 16 कम्पनियों में साक्षात्कार हुए। जिसमें 23 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जबकि अन्य अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए कंपनियों द्वारा विचाराधीन रखा गया। राजकुमार यादव ने बताया कि मेले का उद्देश्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...