लखनऊ, जनवरी 19 -- देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस से यात्रा करना हो रहा कष्टकारी रविवार को नौ घंटे देर से आने के कारण ट्रेन रद्द हुई लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कोहरे के कारण लगातार देर से चल रही देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को सोमवार को रद्द कर दिया गया। मंगलवार को इसका संचालन बंद रहता है। ऐसे में यह लगातार दो दिन नहीं चलेगी। कोहरे के सीजन में 23 दिन में तेजस को तीसरी बार रद किया गया। इसके अलावा शताब्दी एक्सप्रेस भी एक बार रद की जा चुकी है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली ट्रेन नंबर 82502 तेजस एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से 9.12 घंटे की देरी से आई। लखनऊ जंक्शन पर इसके आने का समय रात 10.05 बजे है, लेकिन यह सोमवार की सुबह 07.17 बजे पहुंची। जिसके कारण इसे रद कर दिया गया। कोहरा कम होने के बाद भी इस ट्रेन की रफ्तार थमी हुई है। इसस...