बलिया, अप्रैल 29 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के 23 थानों पर करीब 1145 प्रशिक्षु जवानों की तैनाती हो गयी है। इसके बाद अब लम्बे समय से थानों पर चल रही पुलिसकर्मियों की कमी दूर होने की उम्मीद है। थानाध्यक्षों के द्वारा प्रशिक्षु जवानों का स्वागत किया गया। पुलिस अधिकारियों की ओर से नये जवानों के रहने-खाने आदि का इंतजाम पहले से ही करा दिया गया है।दरअसल लम्बे समय से पुलिसकर्मियों की कमी बनी हुई थी। इसका असर कोतवालियों, थानों और पुलिस चौकियों पर तैनात होने वाले जवानों के उपर पड़ रहा था। अब जबकि शासन की ओर से सिपाहियों की भर्ती करने के बाद उन्हें नौ माह का प्रशिक्षण देकर तैनात कर दिया गया है लिहाजा बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- गोला पुलिस सर्किल को मिले 272 नए आरक्षी पुलिस सूत्रों की मानें तो जनपद में लगभग 1145 प्रशिक्षु सिपाहियों की त...