प्रयागराज, मार्च 15 -- कल्याणी लोक सेवा समिति की ओर से रविवार को पथरचट्टी रामलीला कमेटी रामबाग में सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर 23 जोड़ों ने सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी, समिति की संस्थापिका रूपाली अवस्थी व समिति के पदाधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। महापौर ने कहा कि सनातन धर्म में कन्या दान सर्वश्रेष्ठ दान माना गया है। दहेज की बढ़ती मांग के कारण गरीब माता-पिता अपनी बेटियों की शादी करने में असमर्थ हो रहे हैं। इसलिए सामूहिक विवाह के पुनीत कार्य में सबका सहयोग जरूरी है। समारोह में बारात नहीं निकाली गई, लेकिन परिसर में सजे मंडप में वर-वधू ने विधिविधान से आचार्यों के सानिध्य में सात फेरे लिए। विवाह के समय रामलीला कमेटी के भव्य मंच पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा की और संगीतमय मंगल गीत गा...