भागलपुर, जून 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक और व्यापारिक संगठन सूजागंज कार्मिक संघ के तत्वावधान में 23 जून को विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष प्रतीक झुनझुनवाला ने बताया कि डीएन सिंह रोड स्थित सिल्क घर के समीप दोपहर 12:30 बजे से प्रदर्शन शुरू होगा। यह विरोध प्रदर्शन राज्य में बढ़ती कथित हफ्ता वसूली, संस्थागत भ्रष्टाचार, प्रशासनिक जवाबदेही के अभाव तथा आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों के साथ उत्पीड़न के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...