23 जुलाई तक बनेंगे किसान क्रेडिट कार्ड, 31 जुलाई तक करा सकेंगे फसल बीमा
कन्नौज, जुलाई 15 -- कन्नौज। किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षा देने के उद्देश्य से वशीरपुर भाट गांव में विशेष जागरूकता एवं लाभार्थी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक डा. रंजीत सिंह ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों के लिए कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने का सबसे आसान और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि जिले में 23 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर पात्र किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए गांव-गांव पहुंचकर किसानों से आवेदन लिए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने और समय रहते आवेदन प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.