मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। सूबे के 23 जिलों में हीट वेव का अधिक असर रहने की आशंका के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने इन जिलों में हीट वेव से बचाव के लिए बने एसओपी के अनुपालन की जांच का निर्णय लिया है। जिलों में तैयारी की जांच के लिए मुख्यालय स्तर से 10 अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जो जिलों का दौरा कर आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी।

मौसम जनित आपदा का आकलन आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम जनित आपदा का आकलन और उससे बचाव के लिए जिलों को निर्देश जारी कर रखा है। मुख्यालय की टीम जिलों का दौरा कर यह जानेगी कि जारी निर्देश का अनुपालन हो रहा है, या नहीं। आपदा विभाग ने हीट वेव से बचाव के लिए जो 10 निर्देश जारी किये हैं, उनमें हीट वेब के प्रति जागरूकता पैदा करना और इसके लिए जिलास्तरीय टीम गठित करना शामिल...