गौरीगंज, सितम्बर 8 -- अमेठी। संवाददाता बीते मंगलवार की सुबह अमेठी कस्बे के समदिया मोहल्ले में लापता हुए ढाई वर्षीय मासूम का शव मंगलवार की सुबह तालाब में उतराया हुआ मिला। बच्चे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

लापता बच्चे की खोजबीन मूल रूप से नारघाट कच्ची सराय थाना सदर कोतवाली मिर्जापुर निवासी मुजीब का ढाई वर्षीय पुत्र अनस अपने मामा के यहां अमेठी कस्बे के समदिया मोहल्ले में रहता था। मासूम के परिजनों ने बताया सोमवार की सुबह अनस घर के पास खेल रहा था, तभी खेलते-खेलते वह गायब हो गया। काफी देर तक बच्चा दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब के आसपास त...