लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। विकासनगर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत 23 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई। खास बात यह रही कि नवरात्रि पर्व के दौरान महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकांश मोबाइल महिला धारकों को वापस किए गए।पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह ने बताया कि विकासनगर पुलिस की टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों से मोबाइल तलाश किए। इसी के जरिए विभिन्न थाना क्षेत्र व प्रदेश के अन्य जनपदों से भी मोबाइल फोन बरामद किए। सोमवार को थाना परिसर में सभी 23 मोबाइल उनके असली मालिकों को सपुर्द कर दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...