फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर साध्वी निरंजन ज्योति का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। निजी सहयोगी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि जिले में आगमन पर उनका चिल्ली मोड़, जहानाबाद बसस्टाप, तेजानगर, बकेवर, खजुहा, बिंदकी, पनई चौराहा, मलवां पुल के नीचे, मेडिकल कालेज, नऊवाबाग, कर्पूरी ठाकुर चौराहा में स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद दोपहर तीन बजे वीआईपी रोड स्थित एक होटल में स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...