महाराजगंज, दिसम्बर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में अधिक से अधिक मतदाता बनाने व डुप्लीकेट व अपात्र मतदाताओं को हटाने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर की ओर पहुंच रही है। 23 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम सूची का प्रकाशन होगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद छह फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसी मतदाता सूची के आधार पर पंचायत चुनाव 2026 में मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ ने 19 अगस्त से घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा किया। इसमें एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वालों को नया मतदाता बनाने की कार्यवाही की गई। मृतकों का नाम काटने, दो जगह रहने वालों का नाम काटने व अन्य पर कार्यवाही किया गया। जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में 1238 बीएलओ को पुनरीक्षण पूरा करने की जिम्मेदार...