जमशेदपुर, मई 14 -- जिला प्रशासन वैसे मतदाताओं की सूची 23 मई को प्रकाशित करेगा, जिन्होंने अभी तक अपनी मैपिंग नहीं कराई है। 2003 की मतदाता सूची के अनुसार सभी वोटरों को अपनी मैपिंग बीएलओ के माध्यम से करानी है। यह प्रक्रिया प्री एसआईआर के तहत कराई जा रही है। सूची प्रकाशित किये जाने से अनमैप्ड वोटर्स मैपिंग के लिए अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं, क्योंकि अनमैप्ड वोटर्स लिस्ट में बीएलओ के नाम और नंबर होंगे।अनमैप्ड वोटर्स लिस्ट की एक कॉपी बीएलओ को दी जाएगी, ताकि बीएलओ एएसडीडी लिस्ट को फाइनल कर सकें। बाकी अनमैप्ड वोटर्स अपने कागजात तैयार कर सकते हैं, जिन्हें एन्यूमरेशन फॉर्म के दौरान डिक्लेरेशन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा। इसलिए मैपिंग नहीं कराने वाले सभी वोटरों से अपनी तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...